बिहार दाखिल ख़ारिज (Bihar Dakhil Kharij) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें – Online Mutation Bihar

बिहार भूमि ऑनलाइन पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जो आपको भूमि से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है जिसके द्वारा आप सभी अपने बिहार भूमि से सम्बंधित सभी प्रकार की सेवा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया है | बिहार दाखिल ख़ारिज का ऑनलाइन आवेदन से पहले आपको जमीन के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को इकठ्ठा करना चाहिए | साथ ही जिस जमाबंदी से जमीन का ख़ारिज किया जाना है उस बिहार भूमि जमाबंदी पंजी को अपडेट करवाना आवश्यक है |

ऑनलाइन जमाबंदी अपडेट करने के लिए परिमार्जन प्लस पोर्टल का उपयोग करें जिसके माध्यम से आप जमाबंदी का सुधार एवं नया जमाबंदी एंट्री कर सकते है | अब चलते है दाखिल ख़ारिज की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानते है |

Bihar Bhumi पर आपको विभिन्न प्रकार के सेवाएँ जैसे – दाखिल ख़ारिज (Mutation),एल० पी० सी० ऑनलाइन आवेदन,जमाबंदी पंजी-2,भू-नक्शाभू-लगानभूमि जानकारी बिहार जैसे सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं, वह भी बिना किसी दफ्तर जाए, घर बैठे।

बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन के बारें में – संक्षिप्त में

आवेदन का नाम बिहार दाखिल ख़ारिज आवेदन
ऑनलाइन आवेदन संचालितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन निष्पादन की समय सीमा 75 दिनों के अन्दर
आवेदन की स्थिति राजस्व विभाग के वेबसाइट से चेक कर सकते हैं
आवेदन प्राप्ति रसीद तुरंत ही दे दिया जायेगा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
Online Mutation Direct Apply Link Click Here
Home Click Here

बिहार दाखिल ख़ारिज यानि Bihar Dakhil Kharij के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

बिहार में दाखिल ख़ारिज के आवेदन की ऑनलाइन सुविधा दी जाती है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन देकर दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं | आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे साझा की जा रही है |

  • बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार भूमि के ऑफिसियल वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर आना होगा |
  • अब पोर्टल के Homepage पर उपलब्ध दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अगली स्क्रीन पर दाखिल ख़ारिज यूजर लॉग इन का पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको लॉग इन डिटेल्स भरकर सबमिट करना है अगर लॉग इन डिटेल्स आपके पास नहीं है तो न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आएगा जिसमें सभी प्रकार की जानकारी साझा करनी पड़ेगी जो मांगी जा रही है |

Portal – https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

  • बिहार दाखिल खारिज के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिये आपको Bihar Bhumi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना होगा | अगर आप नया यूजर है तो रजिस्ट्रेशन करें और पुराने यूजर है तो मोबाइल नंबर डालकर otp भरकर लॉगिन करे।
  • रजिस्टर करने के लिए Personal Details, Address Details और Captcha कोड दर्ज करे और Register Now बटन पर क्लिक करे लॉगिन करने के लिए Citizen विकल्प चुने, मोबाइल नंबर दर्ज और Captcha दर्ज करके Sign In बटन पर क्लिक करे बादमे मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके लॉगिन करले।
  • बिहार भूमि लॉगिन पोर्टल खोलने के बाद आपके सामने विभिन्न प्रकार की सेवाएँ का लिस्ट दिखाई देगी उनमे से आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करे वाले बटन पर क्लिक करना होगा |
  • Online Dakhil Kharij Aavedan करने के लिये अपना जिला / अंचल चुने ! बाद में नया दाखिल खारिज आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
  • बिहार दाखिल खारिज (Bihar Mutation) का आवेदन खुलने के बाद आपके निचे दी गई जानकारी दर्ज करनी है।
    • Applicant Details
    • Document Details
    • Buyer Details
    • Seller Details
    • Plot Details
    • Document Upload
  • उसके बाद ऊपर दी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करे आपको TEMP एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा जिसको आप बाद आप चाहे तो अपने दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति भी चेक कर पायेंगे। जिसे दाखिल ख़ारिज त्रुटि जाँच कहा जाता है |

संबंधित लेख

> भू सर्वे बिहार देखे> रजिस्टर २ बिहार देखे
> दाखिल खारिज स्टेटस चेक> जमाबंदी पंजी देखे
> Bhu Naksha Bihar 2026

Leave a Comment